बर्मिघम (ब्रिटेन), 30 नवंबर (आईएएनएस)। ‘गॉडफादर’ अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का टोस्ट खाते हुए दांत टूट गया।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रॉबर्ट (75) को इसके बाद तुरंत डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा, जिस वजह से वह बर्मिघम में ‘एन एक्सपीरियंस विद रॉबर्ट डी नीरो’ के स्टेज पर एक घंटे की देरी से पहुंचे।
एक सूत्र ने ‘द सन’ से कहा, “जब उनका दांत टूटा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। डेंटिस्ट ने आनन-फानन में दांत को फिक्स किया। वह लॉस एंजेलिस वापस आने के बाद ठीक तरह के दांत को लगवाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath