लॉस एंजलिस, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्देशक रॉबिन राइट ने ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ में उनके सह कलाकार रहे केविन स्पेसी पर ‘टुडे’ में दो महीने पहले लगे आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे उन्हें एक व्यक्ति से ज्यादा कलाकार के तौर पर जानती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को आगे बढ़ने के लिए दूसरा मौका मिलना चाहिए।
‘नेट-ए-पोर्टर’ को दिए अपने हालिया साक्षात्कार में राइट ने कहा कि वे दूसरा मौका देने में विश्वास रखती हैं, चाहे वह मामला स्पेसी का ही क्यों ना हो।
स्पेसी के करियर से संकट हटने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि इसका क्या जवाब दूं, मुझे वास्तव में नहीं पता।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि प्रत्येक मानव में सुधरने की क्षमता है। मेरा मतलब है, दूसरा मौका, या आप इसे जो भी कहें- बेशक, मैं इस पर विश्वास करती हूं। इसे प्रगति कहते हैं।”
राइट ‘टुडे’ में दिए अपने उस बयान पर अभी भी कायम हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अभिनेता के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब वह तैयार होगा तो पहुंच जाएगा, मुझे विश्वास है। मुझे लगता है ऐसे ही होना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “वह डरावना सपना था। हम काम करते हैं, हम दर्शकों के लिए प्रदर्शन करते हैं। हमारी निजी जिंदगी सार्वजनिक क्यों हो? मैं मीडिया के इस भाग से नफरत करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath