रॉब कर्दशियां ने मॉडल ब्लैक चीना को उपहारों से लादा

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रिएलिटी हस्ती रॉब कर्दशियां ने मॉडल ब्लैक चीना को वेलेंटाइन्स डे के मौके पर उपहरों से लाद दिया। कर्दशियां द्वारा दिए गए उपहारों में जॉन लीजेंड के गीत ‘द बिगनिंग’ के बोलों वाली एक पेंटिंग भी शामिल है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में ब्लैक के साथ डेटिंग शुरू करने वाले रॉब ने ब्लैक को फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता देकर भी आश्चर्यचकित कर दिया था।

ब्लैक ने एक वीडियो के जरिए पेंटिंग का महत्व भी समझाया।

ब्लैक ने इंस्टाग्राम पर फूलों के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “इस खूबसूरत पेंटिंग को देखिए जो मेरा बेब मेरे लिए लाया है। अगर आप इसे ध्यान से देखें तो जानेंगे कि यह वास्तव में हमारे गाने के बोल हैं। हैप्पी वेलेंटाइन्स डे रॉब।”

दोनों ने हाल ही में डेटिंग शुरू की है, लेकिन उनके परिवार इससे खुश नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493