रॉब कर्दाशियां की ट्विटर पर वापसी

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार रॉब कार्दाशियां ने करीब तीन सप्ताह तक सोशल मीडिया से बनाई दूरी खत्म करते हुए ट्विटर पर वापसी की है।

वापसी करते हुए रॉब कर्दाशियां ने अपनी बेटी ड्रीम रेनी कार्दाशियां की एक नई तस्वीर साझा की है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, “रॉब ने 1 जुलाई को ट्विटर से दूरी बना ली थी और 21 जुलाई को तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर दोबारा वापसी की है।”

इस तस्वीर में उनकी बेटी ड्रीम बच्चों के एक पूल में बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर देख रही हैं। ड्रीम की यह तस्वीर रॉब और चीना के बीच कानूनी जंग शुरू होने के बाद की पहली तस्वीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493