लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल ब्लैक चीना के साथ विवाह पूर्व समझौता होने की बात पर रियलिटी टीवी स्टार रॉब कर्दशियां का कहना है कि उन्हें इस समझौते से कुछ लेना-देना नहीं है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ क मुताबिक, एक सूत्र ने राडार ऑनलाइन को बताया, “रॉब उनसे (चीना) शादी करने के लिए उतावले और दृढ़निश्चियी है, उन्हें (रॉब) विवाह पूर्व समझौते के बगैर शादी करने की पेशकश की गई है।”
सूत्र ने बताया कि रॉब बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वह यह नहीं सोच पा रहे हैं कि चीना उनसे विवाह पूर्व समझौते हुए बिना शादी करेंगी, लेकिन उन्हें कोई किसी भी तरह से समझा नहीं सकता।
चीना द्वारा धोखा दिए जाने की खबरों के मद्देनजर रॉब की बहनें अपने भाई के बारे में चिंतित हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि किम, क्लो और कर्टनी कर्दशियां ने 28 वर्षीय मॉडल चीना का पीछा कर बेवफाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक निजी जासूस को रखा है।
dharmpath.com dharmpath