रॉसेफ, लुला ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ और उनके पूर्व अधिकारी लुइज इनओसिओ लुला डा सिल्वा ने कहा है कि वे पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दोनों के प्रेस सचिवों ने मंगलवार को ग्लोबोन्यूज समाचार चैनल को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सचिवों ने बताया कि दोनों अधिकारियों के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमेर से विवाद के कारण यह फैसला लिया गया है।

रॉसेफ को 12 मई को सीनेट के द्वारा महाभियोग परीक्षण तक प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसे पूर्व अधिकारी ने तख्तापलट कहा था।

2014 और 2015 के बजट में अनियमितताओं के मामले में इस साल अगस्त के अंत में उनकी सुनवाई होगी जिसके बाद उनके भविष्य पर फैसला लिया जाएगा।

लुला 2003 से 2010 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे और उनके राष्ट्रपति रहते ही 2009 में देश ने ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की जंग जीती थी।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने दोनों ही अधिकारियों को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493