रोजर स्मिथ नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 6 जून (आईएएनएस)। टीवी शो ’77 सनसेट स्ट्रीप’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता रोजर स्मिथ नहीं रहे। वह 84 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 6 जून (आईएएनएस)। टीवी शो ’77 सनसेट स्ट्रीप’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता रोजर स्मिथ नहीं रहे। वह 84 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्मिथ का शर्मन ओक्स अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया।

स्मिथ ने वर्ष 1980 में मियासथीनिया ग्रेविस बीमारी की चपेट में आने के बाद अभिनय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री पत्नी एन मार्ग्रेट का करियर संवारने में मदद की।

दोनों ने 8 मई को शादी की 50वी सालगिरह का जश्न मनाया था।

वह ‘मैन ऑफ ए थाउजेंट फेसज’, ‘नो टाइम टू बी यंग’ और ‘आंटी ममे’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

स्मिथ के परिवार में पत्नी, बेटी और पहली शादी से हुए दो बेटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493