‘रोडीज’ का हिस्सा नहीं रहना चाहतीं नेहा धूपिया

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया ‘रेनॉल्ट एमटीवी रोडीज एक्स 4’ के एक आगामी एपिसोड में दुखी होकर रो पड़ीं।

गैंग लीडर्स अंतिम वोटों के लिए एकत्रित हुए थे, तभी वीजे गेलीन ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे दुखी होकर नेहा रो पड़ीं। केवल नेहा के गैंग के ही दो सदस्य बचे हैं और नेहा गेयलीन की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

एक सूत्र ने बताया, “यह बेहद चौंकाने वाला था। हमने नेहा को कभी इतना दु:खी नहीं देखा। वह यह कहते हुए वोटिंग स्थल से चली गईं कि वह ‘रोडीज’ का हिस्सा नहीं रहना चाहतीं।”

पहले भी नेहा के गैंग को विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह कभी भी इतनी परेशान नहीं हुईं थीं कि उन्हें शो छोड़ने के बारे में सोचना पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493