रोनाल्डिन्हो ने सन्यास के बाद की योजना बताई

रियो डी जनेरियो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो खेल से सन्यास लेने के बाद संगीत, अपनी फुटबाल अकादमी और एक रहस्मयी परियोजना पर काम करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 37 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने पिछले महीने फुटबाल से सन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने करियर में विश्व कप, यूएफा चैंपियनंस लीग और दो फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीत हैं।

रोनाल्डिन्हो ने रविवार को सोशल मीडिया में पोस्ट किए वीडिया में कहा, “सब जानते हैं कि मैंने सन्यास ले लिया है और मैं सभी को उनके समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

रोनाल्डिन्हो ने कहा, “अब मैं अपने जीवन के नए पड़ाव पर हूं जिसमें मैं अपनी रोनाल्डिन्हो फुटबाल अकादमी को विश्व भर में फैलाउंगा। मैंने अपने संगीत पर भी ध्यान देने की योजना बनाई है जिसमें मेरी बहुत रूची है और मैं एक अन्य परियोजना में भी भाग ले रहा हूं जिसके कारे में मैं आपको बाद में बताउंगा।”

रोनाल्डिन्हो ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में ब्राजील के क्लब ग्रेमियो से किया। वह पेरिस सेंट जर्मेन, बार्सिलोना और मिलान जैसे बड़े क्लब से भी ख्ेाले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493