बार्सिलोना, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह और रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनका रिश्ता इससे आगे कुछ और नहीं है।

मेसी और रोनाल्डो को इस दौर का सबसे महान फुटबाल खिलाड़ी माना जाता है। दोनों में कौन बेहतर है, इसको लेकर बहस लगातार छिड़ी रहती है।
मेसी का मानना है कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की इज्जत करते हैं। लेकिन, अर्जेटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने यह नहीं कहा कि उनके बीच मधुर संबंध है।
अर्जेटीना के अखबार एल ग्राफीको ने मंगलवार को बताया कि मेसी ने कहा, “हम पेशेवर खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते हैं और मैच में एक दूसरे के विरोधी भी होते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। कई बार हम हारते हैं तो कई बार जीतते हैं। दोनों के बीच हमेशा एक दूसरे के लिए सम्मान रहता है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।”
मेसी के नाम 49 अंतर्राष्ट्रीय गोल दर्ज हैं और वह हमवतन गब्रिएल बाटिस्टुट के 57 गोल के रिकार्ड को तोड़ने के काफी करीब हैं। मेसी ने हालांकि कहा है कि उनका ध्यान व्यक्तिगत उपलब्धि पर नहीं है बल्कि टीम को सफल बनाने पर है।
उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ करने को प्रथमिकता देता हूं। मैं रिकार्ड में दिलचस्पी नहीं रखता। इससे आप खिताब नहीं जीतते हो।”
dharmpath.com dharmpath