रियल ने मंगलवार को हुए मुकाबले में वुल्फ्सबर्ग को 3-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में मंगलवार को हुए मुकाबले में रियल टीम इस इरादे के साथ उतरी थी कि उनके पास इस सत्र के खिताब को पाने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए केवल 90 मिनट हैं।
रियल ने आक्रामक रूप से शुरुआत करते हुए बढ़त बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी टीम को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया।
रोनाल्डो ने एक के बाद एक तीन गोल दागे और अपनी ‘हैट्ट्रिक’ से रियल को जीत दिलाते हुए खिताब जीतने की उम्मीद को बरकरार रखा।
इसके साथ ही एतिहाद स्टेडियम में मंगलवार को हुए एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी पेरिस सेंट-जर्मेन को 1-0 से मात देते हुए पहली बार चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath