रोनाल्डो की हैट्रिक, रियल मेड्रिड की जीत

मेड्रिड, 11 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर रियल मेड्रिड ने सोसियादाद को 5-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैंटियागो बर्नब्यू में हुए इस मैच के शुरुआती एक मिनट के अदंर ही लुकास वाजकेज ने गोल कर मेजबान रियल मेड्रिड को 1-0 से आगे कर दिया।

मैच के 27वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर रियल को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद, टॉनी क्रूस ने पहले हाफ में 34वें और रोनाल्डो ने 37वें मिनट में गोल दाग कर मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

दूसरे हाफ में मेहमान टीम दो गोल करने में सफल रही लेकिन वह अपनी करारी हार टालने में कामयाब नहीं हो पाई।

मैच के 80वें मिनट रोनाल्डो ने गोल कर अपनी हैट्रिक भी पूरी की।

इस जीत के बाद रियल मेड्रिड 22 मैचों में 42 अंकों के साथ तीसरे पाएदान पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493