रोनाल्डो के कर धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे हैं पुर्तगाली अधिकारी

लिस्बन, 15 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल का राजस्व प्राधिकरण क्लबों और फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा कथित कर धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रहा है। इनमें पुर्तगाल और रियल मेड्रिड के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से संबंधित कर धोखाधड़ी का मामला भी शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डो पर स्पेन के अधिकारियों ने 2011 से 2014 के दौरान 1.68 करोड़ डॉलर की कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लेकिन, रोनाल्डो ने इसे गलत बताया है।

मेड्रिड में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि रोनाल्डो ने वर्जन आईलैंड की एक फर्जी कंपनी की आड़ में अपनी असली कमाई की बात स्पेन के कर विभाग से छुपाई।

कई फुटबाल खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक विधि कंपनी ‘गेस्टीफुटे’ ने कहा कि रोनाल्डो ने अपने करों का भुगतान किया है।

रोनाल्डो ने भी संवाददाताओं से कहा कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।

रियल क्लब का कहना है कि उसे अपने खिलाड़ी पर पूरा यकीन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493