रोनाल्डो के प्रति अधिक सम्मान दिखाएं रियल के प्रशंसक : काका

मेड्रिड, 30 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के पूर्व स्टार काका का कहना है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसकों को उनके प्रति अधिक सम्मान दिखाना चाहिए।

मैनचेस्टर युनाइटेड से 2009 में रियल मेड्रिड में शामिल होने के बाद रोनाल्डो ने अब तक खेले गए मुकाबलों में 350 गोल दागे हैं।

रियल के साथ इन सात सत्रों में रोनाल्डो ने एक बार चैम्पियंस लीग और एक ला लीगा खिताब जीता है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, बुधवार को काका ने कहा, “रोनाल्डो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं केवल उनकी गुणवत्ता के बारे में ही नहीं, बल्कि मेड्रिड के लिए दिए उनके योगदान के बारे में भी बात कर रहा हूं।”

काका ने कहा, “मैं चाहता हूं कि प्रशंसकों रोनाल्डो को और भी सम्मान दें। मैं कई बार उनके खिलाफ आवाजें उठते देखता हूं और उनके दिए योगदान के बाद यह सब कुछ होना ठीक नहीं।”

रियल के साथ रोनाल्डो का करार 2018 में पूरा हो जाएगा। हालांकि, काका का मानना है कि उन्हें रियल में ही रहना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493