रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन से जीता पुर्तगाल

ज्यूरिख, 24 मार्च (आईएएनएस)। अतिरिक्त समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 2-1 से जीत हासिल की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो इस प्रदर्शन के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

पुर्तगाल और मिस्र के बीच शुक्रवार रात खेले गए मैच में पहले हाफ का स्कोर गोलरहित रहा। दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई।

इसके बाद, दूसरे हाफ में 56वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने गोल कर मिस्र का खाता खोला और उसे 1-0 की बढ़त दी। मैच के तय समय की समाप्ति तक शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र ने पुर्तगाल को गोल करने का मौका नहीं दिया।

हार की कगार पर पहुंची पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अतिरिक्त समय में एक के बाद एक दो गोल कर पूरे मैच की बाजी पलट दी।

रोनाल्डो की ओर से किए गए इन दो गोलों के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र को 2-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493