रोनाल्डो को मेड्रिड में ही देखना चाहते हैं फिगो

मेड्रिड, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के महान फुटबाल खिलाड़ी लुइस फिगो ने रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सलाह दी है कि वह स्पेन के क्लब में बने रहें।

फिगो रियल मेड्रिड और बार्सिलोना, दोनों क्लब के लिए खेल चुके हैं। वह 2006 विश्व कप में रोनाल्डो के साथ पुर्तगाल की टीम में खेले थे।

ऐसी खबरें हैं कि रोनाल्डो इस साल कई क्लबों से संपर्क में हैं।

‘स्पोर्ट360’ ने फिगो के हवाले से लिखा है, “मेरा मानना है कि रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को उच्च स्तर पर अच्छे प्रतिद्वंदी के खिलाफ, अच्छे क्लब के साथ खेलना चाहिए इसलिए उन्हें इस समय मेड्रिड में ही रहना चाहिए।”

उन्होंने अपने साथी रहे जिनेदिन जिदान जोकि इस समय मेड्रिड के कोच हैं का समर्थन किया है और यह भी माना है कि उनके लिए यह बड़ी चुनौती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493