रोनाल्डो चाहते हैं नेमार जीतें बालोन डी’ओर

रियो डी जेनेरियो, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो चाहते हैं कि उनके देश के सुपरस्टार नेमार इस साल का प्रतिष्ठित बालोन डी’ओर पुरस्कार जीतें।

नेमार को लियोनेल मेसी और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के साथ इस साल फुटबाल के इस सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

रोनाल्डो ने कहा, “अगर मैं बाजी लगाऊंगा तो नेमार पर ही लगाऊंगा। नेमार ने ब्राजील और फुटबाल के लिए जो कुछ किया है, वह काबिलेतारीफ है।”

आंकड़े बताते हैं कि नेमार का 2015 का रिकार्ड बेहतरीन रहा है। 23 साल के रोनाल्डो ने 51 मैचों में 41 गोल किए हैं जबकि रोनाल्डो ने 47 मैचों में 45 और मेसी ने 48 मैचों में 44 गोल किए हैं।

रोनाल्डो चौथी बार यह पुरस्कार हासिल करने का प्रयास करेंगे जबकि मेसी पांचवीं बार यह गौरव हासिल कर सकते हैं। नेमार पहली बार इसके लिए नामांकित किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493