रबात, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व फुटबाल स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और कोच पेप गार्डियोला नए साल का जश्न मोरक्को के रिसॉर्ट शहर माराकेश में मनाएंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मोरक्को के समाचार पत्र अखबार अल-यौम की रपट से पता चला है कि पुर्तगाल और रियल मेड्रिड के फारवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो गुरुवार को द पर्ल होटल के ‘रॉयल सूट’ में ठहरेंगे।
अखबार में कहा गया है कि रोनाल्डो के साथ उनके मेड्रिड क्लब के सह-खिलाड़ी करीम बेंजेमा और दोस्त मुक्केबाज बदरी हरी भी होंगे।
बायर्न म्यूनिख के कोच गार्डियोला और बार्सिलोना के ब्राजीलियाई फारवर्ड नेमार नए साल की शुरुआत में माराकेश में होंगे।
dharmpath.com dharmpath