पोरटो (पुर्तगाल), 3 अगस्त (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड और पुर्तगाल के फुटबाल स्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने अपने एजेंट जार्ज मेंडेस को उनकी शादी के अवसर पर एक द्वीप उपहार के तौर पर दिया।
मेंडेस ने रविवार को सांड्रा के साथ विवाह किया और रोनाल्डो उनके विवाह में शरीक होने पहुंचे। रोनाल्डो ने अपने इस काबिल एजेंट को शादी के नायाब तोहपे के तौर पर द्वीप नजराने के तौर पर पेश किया।
ग्रीस इन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रहा है और इससे निजात पाने के लिए वह अपने कई द्वीपों को बेच रहा है।
मेंडेस काफी प्रभावशाली एजेंट हैं। वह चेल्सी के मैनेजर जोस मोरिन्हो, उनके नए स्ट्राइकर राडामेल फाल्काओ और मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर डेविड दे गिया के सलाहकार हैं।
dharmpath.com dharmpath