मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम ने पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को उनके तोहफे के लिए आभार व्यक्त किया है। रोनाल्डो ने उन्हें हस्ताक्षर की हुई जर्सी तोहफे में दी।
रोनाल्डो ने ‘वेलकम बैक’ के अभिनेता को फुटबॉल जर्सी भेंट की, जिस पर उन्होंने जॉन को उनके इंडियन सुपर लीग (इसल) फुटबॉल टीम नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
जॉन ने ट्विटर पर रोनाल्डो की जर्सी पकड़े हुए तस्वीर साझा की।
जर्सी पर संदेश था, “मेरे दोस्त जॉन अब्राहम के लिए। आपको और नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को शुभकामनाएं।”
अभिनेता ने तस्वीर पर शीर्षक लिखा, “शुक्रिया क्रिस्टियानो।”
dharmpath.com dharmpath