रोनाल्डो ने ब्राजीली फुटबाल प्रमुख का इस्ताफा मांगा

रियो डी जेनेरियो, 4 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो ने देश में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-सीबीएफ के प्रमुख मार्को पोलो डेल नेरो का इस्तीफा मांगा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रोनाल्डो का यह बयान फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर के इस्तीफे की घोषणा के बाद आया है। ब्लाटर ने भ्रष्टाचार के बढ़ते आरोपों को लेकर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

नेरो ने जोस मारिया मारिन के स्थान पर सीबीएफ प्रमुख का पद सम्भाला था। बीते सप्ताह स्विस पुलिस ने गबन के आरोप में जिन सात शीर्ष फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से मारिन भी एक हैं।

दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रोनाल्डो ने साओ पाउलो में मीडियाकर्मियों से कहा, “नेरो अगर अपना पद छोड़ दें तो मुझे अच्छा लगेगा। वह अच्छा उदाहरण नहीं रहे हैं। पूर्व सीबीएफ प्रमुख के साथ उनके अच्छे सम्बंधों की जानकारी सबको है। फुटबाल में बदलाव की जरूरत है और जो लोग इस खेल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें जेल की सजा होनी चाहिए।”

नेरो ने हालांकि किसी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल होने से इंकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493