रोनाल्डो ने लांच किया अपना परफ्यूम

मेड्रिड, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना पहला परफ्यूम लांच किया।

इस परफ्यूम का नाम ‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीगेसी’ है।

रोनाल्डो ने अपने नए व्यापार उद्यम की घोषणा ट्विटर पर की और साथ ही एक वीडियो भी साझा किया। जिसमें वह इस परफ्यूम का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

रोनाल्डो ने बुधवार को ट्वीट किया, “पुरुषों के लिए अपने नए परफ्यूम को प्रस्तुत करता हूं-क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीगेसी।”

उन्होंने लिखा, “मेरे नए परफ्यूम क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीगेसी के लिए विज्ञापन से एक क्लिप पर एक नजर डालें। “

इससे पहले इसी साल में 30 वर्षीय खिलाड़ी ने सीआर7 नाम के अपने अंडरवियर रेंज को लांच किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493