रोनाल्डो ने समर्थकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

मेड्रिड, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रि़ड के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक वीडियो के जरिए अपने समर्थकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस वीडियो में रोनाल्डो ने अपना घर भी दिखाया है।

रोनाल्डो ने मंगलवार को ट्वीट किया, “क्या आप मेरा घर देखने के लिए उत्सुक हैं! आइये! आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।” इसके साथ ही उन्होंने मेड्रिड में बने अपने आलीशान घर का वीडियो भी पोस्ट किया है, जो 70 लाख यूरो (76 लाख अमेरिकी डॉलर) की लागत से बना है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोनाल्डो ने वीडियो में सबसे पहले अपने घर का दरवाजा दिखाया और उसके बाद उन्होंने पूरे घर को वीडियो में कैद किया।

उन्होंने वीडियो में कहा है, “मेरा कमरा मेरे जीवन में सबसे खास है। मैं यहीं आराम करता हूं।”

वीडियो के आखिर में उन्होंने बागीचे को दिखाया है, जिसमें क्रिसमस ट्री है और एक स्वीमिंग पूल के साथ-साथ फुटबाल का एक मैदान भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493