रोनाल्डो पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)। स्पेन में अभियोजक ने रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर कर भुगतान में डेढ़ करोड़ डालर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मेड्रिड स्थित अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि उसने इस मामले में पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

रोनाल्डो पर 2011 से 2014 के बीच 1.47 करोड़ यूरो (1.3 करोड़ पाउंड, 1.6 करोड़ डॉलर) की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

विश्व के सबसे महंगे फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो ने पहले कहा था कि उन्हें कर भुगतान मामले में जांच से किसी प्रकार की चिंता नहीं है क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

पिछले साल दिसम्बर में लीक हुए दस्तावेजों में यह सामने आया था कि रोनाल्डो ने अपनी कमाई में कर भुगतान को नजरअंदाज किया था। हालांकि, पुर्तगाल के खिलाड़ी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493