रोनी का यह छठा मास्टर्स खिताब है। इससे पहले उन्होंने 1995, 2005, 2007, 2009 और 2014 में इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।
इंग्लैंड के 40 वर्षीय स्नूकर खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में ‘फर्स्ट फ्रेम’ में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जल्ज ही उन्होंने हॉकिन्स को आगे बढने का कोई भी अवसर न देते हुए बढ़त बनाई और जीत हासिल की।
हॉकिन्स ने रोनी को 2013 में हुए विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में मात दी थी।
मुकाबले के बाद रोनी ने कहा, “जिस तरह से मैंने यह मुकाबला खेला, मैं इससे काफी खुश हूं। मैंने अपने लक्ष्य, विनय और मनोदशा को बनाए रखा और चीजों को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की।”
रोनी ने आगे कहा, “छह खिताब हासिल करना अविश्वसनीय है। इससे मुझमें काफी आत्मविश्वास आया है।”
dharmpath.com dharmpath