रोबिन्हो ने एसी मिलान से करार तोड़ा

रियो डी जनेरियो, 13 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर रोबिन्हो ने इटली के क्लब एसी मिलान से अपना अनुबंध समय से पहले निरस्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र ओ ग्लोबो के हवाले से बताया है कि 31 वर्षीय रोबिन्हो का करार एसी मिलान से वर्ष-2016 के मध्य तक था, लेकिन वेतन भुगतान संबंधित विवाद के कारण उन्होंने क्लब से नाता तोड़ने का फैसला किया।

माना जा रहा है कि ब्राजीलियाई क्लब सांतोस और फ्लामेंगो ने उनसे करार करने में दिलचस्पी दिखाई है। ऐसी भी खबरें हैं कि रोबिन्हो अमेरिका के मेजर सॉकर लीग की किसी टीम से जुड़ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि रोबिन्हो को चिली में 11 जून से चार जुलाई के बीच आयोजित होने वाले कोपा अमेरिका कप के लिए भी ब्राजीलियाई टीम में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493