बर्लिन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज मिडफील्डर अर्जेन रोबेन ने जर्मन लीग चैम्पियन बायर्न म्यूनिख के साथ अपने करार को 2018 तक के लिए बढ़ा लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रोबेन का करार जून 2017 में समाप्त हो रहा था। अब उनके करार में एक साल की इजाफा किया गया है।
32 साल के रोबेन ने 2009 में रियल मेड्रिड से किनारा करते हुए बायर्न के साथ करार किया था। वह बायर्न के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।
क्लब के साथ वह पांच जर्मन लीग खिताब, चार जर्मन कप खिताब, एक चैम्पियंस लीग खिताब, एक यूईएफए सुपर कप खिताब और एक फीफा विश्व कप खिताब जीत चुके हैं।
नए करार के बाद रोबेन ने कहा, “मैं खुश हू्ं कि मुझे एक और साल बायर्न के साथ बिताने का मौका मिल रहा है।”
dharmpath.com dharmpath