रोमांच से भरपूर था आईएसएल का यह सीजन : बेर्बातोव

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी दिमितार बेर्बातोव का कहना है कि भारत की घरेलू फुटबाल लीग इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का यह सीजन उनके लिए रोमांच से भरा रहा।

बेर्बातोव ने इस सीजन में आईएसएल क्लब केरला ब्लास्टर्स का प्रतिनिधित्व किया था, वहीं एटीके के लिए खेलने वाले रोब्बी केन ने भी अपना अनुभव साझा किया है।

बुल्गारिया के फारवर्ड ने आईएसएल के 2017 सीजन में युनाइटेड के पूर्व कोच रेने मुलेनस्टीन के साथ जुड़े थे। इस टीम में डिफेंडर वेस ब्राउन भी शामिल हुए थे, लेकिन केरला ब्लास्टर्स के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही।

बेर्बातोव को भी काफी संघर्ष करना पड़ा। वह सीजन के शुरुआत में चोटिल हो गए। केरल के क्लब के लिए खेले गए नौ मैचों में वह केवल एक ही गोल दाग पाए। इन खराब परिणामों के कारण सीजन के मध्य में केरल ने मुलेनस्टीन को हटाकर डेविड जेम्स को नया कोच नियुक्त किया था।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसएल में अपने अनुभव को साझा करते हुए बेर्बातोव कहा, “मेरे लिए यह बिल्कुल अलग था। मुझे रोब्बी का नहीं पता, लेकिन मेरे लिए यह बेहद अलग अनुभव था। यह पांच माह मेरे लिए अच्छे थे।”

बेर्बातोव ने कहा, “लीग का खेल, वातावरण एक अलग ही जीवन था। यह रोमांच से भरपूर रहा। जिस प्रकार से मैं प्रशिक्षण करता था और मैच की तैयारियां करता था। सभी अलग एहसास था।”

भारत में फुटबाल के स्तर के बारे में बेर्बातोव ने कहा, “आप इस लीग की तुलना प्रीमियर लीग से नहीं कर सकते। मेरे लिए इसमें खेलना आसान नहीं था। जब आपकी उम्र 37 साल हो, तो आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493