रोमांटिक एक्शन फिल्म है ‘मोहन जोदड़ो’

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ का प्रमोशन भव्य तरीके से जारी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया है। ट्रेलर से पता चला कि फिल्म रोमांस और भरपूर एक्शन से भरी हुई है।

हाल ही में इस फिल्म का एक्शन प्रोमो जारी हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब देखा। इस प्रोमो में दिखने वाले मारधाड़ के सभी दृश्य ऋतिक रोशन ने खुद किए हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने बाद लगता है कि यह फिल्म हड़प्पा काल में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और कबीलों के संघर्ष बीच पनपती एक प्रेमकथा के इर्द-गिर्द है।

विश्वस्त सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि ‘मोहन जोदड़ो’ मारधाड़ से भरपूर एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन, हाथ और अस्त्रों से दुश्मन से लोहा लेते नजर आएंगे।

सूत्र यह भी बताते हैं कि फिल्म में कई बार ऋतिक जानवरों से भी भिड़ते हैं।

गौरतलब है कि भुज में शेर से साथ और जबलपुर में मगरमच्छ के साथ शूटिंग की कुछ फोटो लीक हो गई थी, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पारंपरिक मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

पूजा हेगड़े ‘मोहन जोदड़ो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अपनी पहली ही फिल्म में किसिंग सीन से पूजा ने काफी सुर्खियां बटोर ली है। ऋतिक और पूजा दोनों ऑन-स्क्रीन खूब जम रहे हैं।

‘मोहन जोदड़ो’ का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने किया है। निर्देशन आशुतोष गोवारिकर का है। संगीत ए.आर. रहमान और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493