प्रुनारियू ने कहा कि युवा यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष मिशन पर चीन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने ट्रेनिंग लेने के अलावा चीनी भाषा सीखनी भी शुरू कर दी है।
प्रुनारियू ने यह बात यहां सोमवार को उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा की 35वीं वर्षगांठ के मौके पर आठ देशों से जुटे 12 अंतरिक्ष यात्रियों की मौजूदगी में कही।
मई 1981 को प्रुनारियू व सोवियत अंतरिक्ष यात्री लियोनिद पोपोव सोवियत के अंतरिक्ष यान सोयुज से अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुए और सोयुज छह अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग पूरे किए।
dharmpath.com dharmpath