रोमानिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेक्सिम का मेंज के साथ करार

बर्लिन, 28 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब एफसी मेंज-05 ने रोमानिया फुटबाल टीम के मिडफील्डर एलेक्जांद्रू मेक्सिम के साथ करार किया है।

इस करार की घोषणा मंगलवार को की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेंज ने रोमानिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेक्सिम के साथ चार साल का करार किया है। इसके तहत वह जून 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।

मेंज के खेल निदेशक रोउवेन श्रोएडर ने कहा, “मेक्सिम एक अच्छे मिडफील्डर हैं। गोल के आस-पास के क्षेत्र में उनका खेल और भी आक्रामक हो जाता है। वह हमारी टीम को और भी मजबूत करेंगे। हम खुश हैं कि उन्होंने मेंज को चुना।”

जर्मन लीग में स्टटगार्ट क्लब के लिए मेक्सिम ने 131 मैच खेले हैं। 2013 में इस क्लब में शामिल हुए मेक्सिम ने अब तक खेले गए मैचों में कुल 17 गोल दागे हैं।

मेक्सिम ने कहा, “मेंज की जर्सी को हासिल कर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं खुश हूं कि मैंने सही फैसला किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493