रोमा का सेविला के मिडफील्डर नजोंजी के साथ करार

रोम, 15 अगस्त (आईएएनएस)। इटेलियन फुटबाल क्लब एएस रोमा ने 2018-19 सीजन से पूर्व अपनी मिडफील्ड को मजबूती देते हुए सेविला के खिलाड़ी और फ्रांस के मिडफील्डर स्टीवन नजोंजी के साथ करार किया है।

इस करार के बाद सेविला को शुरुआती ट्रांसफर फीस के रूप में तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

रोमा क्लब ने एक बयान में कहा, “नजोंजी 30 जून 2022 तक क्लब के साथ करार पर सहमत हो गए हैं। आगामी टूर्नामेंट के दौरान वह 42 नंबर की जर्सी पहनेंगे।”

29 साल के ननोंजी रूस में हुए फीफा विश्व कप में विजेता फ्रांस की टीम के लिए सात में से मैचों में पांच मैचों में खेले थे।

उन्होंने कहा, “यहां होने और रोमा के नए खिलाड़ी के रूप में मैं खुश महसूस करता हूं। वास्तव में मुझे अहसास हुआ कि क्लब चाहती थी कि मैं यहां आऊं।” ‘

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सुधार करना चाहता हूं। इस उम्र के बावजूद महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ और कड़ी मेहनत करें। मैं ऐसा ही करना चाहता हूं।”

ननोंजी पिछले तीन साल से सेविला में थे। वह 2016 में यूरोपा लीग जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

रोमा क्लब के स्पोर्टिग निदेशक ने कहा, ” स्टीवन शारीरिक और तकनीकी गुणों के रूप में एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी है। हमें लगता है कि वह उन खिलाड़ियों में शामिल होगा जो हमारे पास पहले से हैं। उनके आने से हमारे पास मिडफील्डर में गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा हो गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493