रोम, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब एएस रोमा ने लूसियानो स्पालेटी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
क्लब ने एक दिन पहले ही रुडी गार्सिया को इस पद से बर्खास्त कर दिया थआ।
56 साल के इटली निवासी स्पालेटी गुरुवार को रोम पहुंच गए थे और ट्रीगोरिया स्थित क्लब के अभ्यास मैदान पर भी मौजूद थे।
रविवार को क्लब को वेरोना के साथ सेरी-ए मैच खेलना है और स्पालेटी इस मैच से ही अपना काम शुरू कर देंगे।
क्लब ने हाल के दिनों में खराब प्रदर्शन को देखते हुए गार्सिया और उनके सहयोगियों को कार्यमुक्त कर दिया था।
बीते साल इटेलियन लीग में दूसरे स्थान पर रहे रोमा ने इस साल अंतिम नौ में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और वह मौजूदा तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसके हिस्से में नौ जीत हैं।
गार्सिया की देखरेख में रोमा ने 2014 और 2015 में इटेलियन लीग में दूसरा स्थान हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath