रोम, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। एएस रोमा ने शनिवार को डिफेंडर कोस्तास मानोलास के साथ नए करार की घोषणा की है।
अपनी वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में क्लब ने इस करार की घोषणा की।
अपने नए करार के तहत अब 26 वर्षीय मानोलास जून, 2022 तक रोमा क्लब में शामिल रहेंगे।
साल 2014 में मानोलास इस क्लब के साथ जुड़े थे। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में क्लब के लिए खेले गए 144 मैचों में चार गोल दागे हैं।
मानोलास ने कहा, “मैं इस करार में विस्तार से बेहद खुश हूं। मैं क्लब में रहना चाहता हूं और क्लब भी मुझे टीम में शामिल चाहता है। इसलिए, हम इस फैसले पर पहुंचे।”
उन्होंने कहा, “मैं इस क्लब के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। मैं इस क्लब के लिए कुछ बड़ा जीतना चाहता हूं।”
सेरी-ए लीग में अब तक मानोलास ने रोमा क्लब के लिए 13 मैच खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने चैम्पियंस लीग के मुकाबले भी खेले हैं।
रोमा के खेल निदेशक मोंची ने कहा, “हम इस करार में विस्तार के फैसले से काफी खुश हैं। दोनों पक्ष यहीं चाहते थे और अब हम साथ में आगे जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath