‘रोमियो जूलियट’ टीम को कानूनी नोटिस

चेन्नई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता और निर्माता टी. राजेंदर ने सोमवार को जयाम रवि की आने वाली तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रोमियो जूलियट’ की टीम को कानूनी नोटिस भेजा है, और उन्हें अपनी फिल्म में ‘दनदनक्का’ गाने का इस्तेमाल न करने के लिए कहा है।

यह गाना राजेंदर के लिए सम्मान स्वरूप तैयार किया गया था, जो कि उन्हें पसंद नहीं आया है।

राजेंद्र के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “राजेंदर सर इस बात से नाखुश हैं कि इस गाने को उनके प्रसंशकों से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यद्यपि फिल्म ‘रोमियो जूलियट’ के निर्माताओं का दावा है कि यह गाना राजेंद्र के सम्मान में बनाया गया है। इस गाने ने बिल्कुल भी सकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ा है और इसीलिए फिल्म की टीम को कानूनी नोटिस भेजा गया है।”

कुछ सप्ताह पहले गाने को ऑनलाइन रिलीज किया गया था, और गाने जल्द ही हिट भी हो गया था। लेकिन लोगों को यह गाना हास्यास्पद लगा।

गाने के रिलीज होने के एक दिन बाद अभिनेता जयाम रवि ने सफाई देते हुए कहा कि यह गाना टी. राजेंदर को अपमानित करने के लिए नहीं बनाया गया है।

फिल्म के निर्माता नंदगोपाल, निर्देशक लक्ष्मण, संगीत निर्माता इमान, लेखर रोकेश और अभिनेता जयान रमेश को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493