रोम : फुटबाल प्रशंसकों के बीच हिंसक झड़प, 4 को गोली लगी

रोम, 14 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के क्लब लाजियो और स्पेनिश क्लब सेविला के बीच होने वाले यूरोपा लीग राउंड ऑफ-32 के मुकाबले से पहले यहां फुटबाल प्रशंसकों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार लोगों को गोली लगी।

दोनों टीमों के बीच गुरुवार रात मैच खेला जाएगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह हिंसक घटना बुधवरा रात 9.30 बजे कोलेसिएम के पास हुई जहां चार लागों को गोली लगी। इसमें दो स्पेनिश, एक अमेरिकी और एक ब्रिटिश व्यक्ति शामिल है।

घायलों को जल्द ही स्पिरिटो सेंटो अस्पताल ले जाया गया जहां एक ही हालत गंभीर है। घटना में करीब 40 लोग शामिल थे और गोली चलने के समय कई लोग पास के बार और रेस्तरां में चले गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मास्क पहने लाजियो समर्थकों के एक समूह ने लियोनीना सड़क पर मौजूद सेविला के समर्थकों पर छड़ी और चाकू से हमला किया। कई लोगों के पावं में चोट भी लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493