रोम में अपार्टमेंट से पुरुष का कंकाल बरामद

रोम, 10 फरवरी (आईएएनएस)। रोम में गुरुवार को दमकलकर्मियों को एक अपार्टमेंट में 59 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल मिला, जिसके परिवार ने दो वर्ष पहले उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

स्थानीय मीडिया ‘मैसेजेरो’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रोम के उत्तरी कॉर्सो फ्रांसिया जिले में स्थित एक अपार्टमेंट की है, जहां कामगारों को पानी के रिसाव की जांच करनी थी। इसलिए उन्होंने अपार्टमेंट का दरवाजा खोलने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया था। अपार्टमेंट में प्रवेश करने के बाद उन्हें बिस्तर पर कंबल में लिपटा हुआ कंकाल मिला।

जांचकर्ताओं का मानना है कि इस व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई होगी लेकिन उन्होंने इसके पीछे किसी साजिश की बात से भी इनकार नहीं किया है।

इस व्यक्ति के परिवार वाले रोम के बाहर रहते हैं, इसलिए व्यक्ति की लापता होने की रिपोर्ट के बाद भी वह उसके अपार्टमेंट में प्रवेश नहीं कर पाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493