लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले साल रोम में नौ महीने बिता चुके हॉलीवुड अभिनेता जूड लॉ का कहना है कि इटली की राजधानी उन्हें बहुत याद आ रही है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लंदन के लेविशैम में जन्मे लॉ (43) इटली के लोगों के साथ और इस देश में बिताए यादगार समय को बहुत याद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश और प्रेरित था। मैंने रोम में बिताए हर पल का भरपूर आनंद लिया। मैं कैम्पिडोग्लियो के नजदीक एक अपार्टमेंट में रह रहा था। मैंने सर्कस मैक्सिमस (रेसिंग स्टेडियम ) के इर्द-गिर्द रोज दौड़ लगाई। मैंने सुबह पांच बजे शहर को देखा। उस समय सिर्फ सफाईकर्मी होते थे।”
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ट्रक चालकों के साथ कॉफी पी। उन्होंने इटली को अद्भुत बताया। लॉ को ट्रेवी फाउंटेन भी बेहद पसंद आया।
अभिनेता ने इटली की ‘वैनिटी फेयर’ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रोम के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया है।
dharmpath.com dharmpath