रोवान ने 80 लाख पाउंड में बेची कार

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रोवान अतकिंसन ने अपनी मैकलारेन एफवन स्पोर्ट्स कार आठ लाख पाउंड में बेच दी। इस सौदे से रोवान को 73 लाख पाउंड का फायदा पहुंचा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 60 वर्षीय रोवान ने 240 मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाली अपनी कार का सौदा ब्रिटेन में किया। कार एक बार दुर्घनाग्रस्त हो गई थी और इसकी 2011 में भारी कीमत चुकाकर मरम्मत कराई गई थी।

कारों के विशेषज्ञ डेविड क्लार्क ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “इस सौदे से हर कोई खुश है। यह कार ब्रिटेन के एक खरीदार ने ली है और वह रोवान की तरह ही अब इसे चलाएंगे।”

रोवान ने डेविड से ही यह कार खरीदी थी। उन्होंने कहा, “यह ब्रिटेन में कारों का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। रोवान खुश तो हैं, लेकिन अपनी कार से बिछड़ने को लेकर शायद थोड़े दुखी भी हैं।”

रोवान ने साल की शुरुआत में कार को बेचने का फैसला किया था, क्योंकि उन्हें लगता है कि कार की सवारी का मजा अब किसी और को लेना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493