रोशनी, अलीशा का ‘विशेष बंधन’

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोशनी साहोता का कहना है कि वह और अभिनेत्री अलीशा पंवार एक-दूसरे के साथ एक ‘विशेष बंधन’ में बंधे हैं।

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोशनी साहोता का कहना है कि वह और अभिनेत्री अलीशा पंवार एक-दूसरे के साथ एक ‘विशेष बंधन’ में बंधे हैं।

रोशनी ने कहा, “अलीशा और मेरा रिश्ता बेहद खास है। हम बहनों की तरह हैं। यह खून का रिश्ता नहीं लेकिन बहुत खास है। हम जब मुंबई आए तब हम साथ रहते थे।”

उन्होंने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे से बहनों की तरह जुड़े हैं। यहां तक कि आज भी कई बार मैं उसे किसी शो में उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह सलाह देती हूं।”

वहीं रोशनी के बारे में अलीशा ने कहा, “रोशनी और मैं बहनों की तरह हैं। हमारा रिश्ता वास्तव में खास है क्योंकि यह हमारी इच्छा से बना रिश्ता है। हम शूटिंग से खाली समय निकालकर डरावनी फिल्में देखते हैं और पिज्जा खाते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि पहले मैं बहुत डर जाती थी। हमारी मुंबई में कई अच्छी यादें जुड़ी हैं और अब भी जुड़ रही हैं। मुझे खुशी है कि वह (रोशनी) मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493