रोशनी सहोता फिर हॉरर फिल्म बनाएंगी

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास’ में सुरभि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री व निर्माता रोशनी सहोता ने कहा कि वह जल्द ही एक हॉरर फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं।

रोशनी ने एक बयान में कहा, “चंदा के बाद हम एक फीचर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। यह एक हॉरर होगी। हम फिल्म उद्योग के कुछ प्रसिद्ध चेहरों को इसमें शामिल करेंगे।”

‘चंदा’ एक लुघ हॉरर फिल्म थी। इसे व्हाइट ट्यूलिप क्रिएशंस और प्रवाह एंटरटेंमेंट ने निर्मित किया था। इसका सह-निर्माण रोशनी और उनके मित्र कुलदीप सिंह ने किया था।

रोशनी की हालांकि फिल्म निर्माण के लिए कलर्स के शो अभिनय से अलग होने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, “जहां तक अभिनय की बात है तो यह मेरा पहला प्यार है और मैं इसे करती रहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493