रोशमिता हरिमूर्ति के समर्थन में उतरीं लारा

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता मनीला में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 65वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं रोशमिता हरिमूर्ति के समर्थन में उतरी हैं।

लारा ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, उनके बाद भारत की किसी प्रतियोगी को यह खिताब नहीं मिला है। लारा को रोशमिता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने प्रशंसकों और अनुयायियों से रोशमिता को वोट करने का आग्रह किया है।

लारा ने ट्वीट किया, “मुझे इस लड़की पर विश्वास है। इस बार इसे जिताने का समय है। मिस यूनिवर्स इंडिया को वोट के लिए ट्वीट करें। यह भारत के लिए एकजुट होने और वोट करने का समय है।”

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आगामी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की सदस्य होंगी। यह प्रतियोगिता फिलीपींस के पासाय में मॉल ऑफ एशिया एरीना में 30 जनवरी को आयोजित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493