रोशेल और मैं एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं : कीथ

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस) अभिनेता कीथ सेकवीरा का कहना है कि उनकी प्रेमिका रोशेल राव को टीवी शो ‘लव का है इंतजार’ में उनकी सह-कलाकार संजीदा शेख से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। दोनों कुछ सालों से रिश्ते में हैं।

कीथ ने अपने बयान में कहा, “रोशेल और मैं एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। ‘बिग बॉस-9’ में हम साथ थे और सह-कलाकारों को लेकर असुरक्षा भवाना से बचने के लिए हमने अपने जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव का बखूबी सामना किया है।”

कीथ ने बताया कि वह संजीदा के पति आमिर अली को सालों से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं।

अभिनेता ने रोशेल को बेहतरीन इंसान और अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को अपने जीवन में पाकर वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।

टीवी शो ‘लव का है इंतजार’ का जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारण होगा। शो में सोनी राजदान और नताशा रस्तोगी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493