रोसोल ने यूट्यूब से सीखी युकी को हराने की तरकीब!

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। वीडियो सामग्री वाली शीर्ष वेबसाइट यूट्यूब को अमूमन मौज-मस्ती वाली साइट के रूप में देखा जाता है, लेकिन चेक गणराज्य के टेनिस खिलाड़ी लुकास रोसोल ने इसके इस्तेमाल अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत हासिल करने के लिए नई-नई युक्तियां सीखने में किया।

डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में रोसोल ने शुक्रवार को भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी को सीधे सेटों में मात दे दी।

नई दिल्ली के आर. के. खन्ना स्टेडियम में हुए मैच के बाद रोसोल ने कहा कि उन्होंने यूट्यूब से युकी को हराने की तरकीब सीखी।

रोसोल ने कहा, “मैच से एक दिन पहले गुरुवार को मैं यूट्यूब पर युकी के मैच के वीडियो देखे, जिसमें उन्हें हार मिली थी। मैंने उन वीडियो की मदद से युकी को हराने की तरकीब सीखी।”

विंबलडन-2012 में तत्कालीन सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हराकर चर्चा में आए रोसोल ने युकी के समर्थकों से भरे स्टेडियम और प्रतिकूल मौसम से पार पाते हुए युकी को एक घंटे 56 मिनट में मात दे दी।

रोसोल की जीत के साथ चेक गणराज्य ने डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में भारत पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली, हालांकि एकल वर्ग के अगले मैच में सोमदेव देववर्मन ने भारत को बराबरी दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493