कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉलर एमीका एजेयूगो बंगलादेश के शरणार्थी शिविर में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद के लिए एक चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन करना चाहते हैं।
ईस्ट बंगाल और मोहम्मदन स्पोर्टिग एससी के लिए खेलने वाले एमीका ने मंगलवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में एक मैच का आयोजन करना चाहते हैं, ताकि सात लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए फंड एकत्रित किए जा सके।
वर्ष 1994 विश्वकप टीम का हिस्सा रहे एमीका ने कहा कि 1994 में उप विजेता रही इटली, नाइजीरिया, भारत और बंगलादेश के खिलाड़ियों के साथ यह इस मैच का आयोजन कराना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath