रोहिंग्या विद्रोहियों का अस्थाई युद्धविराम का ऐलान

नेपीथा, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने में बीते दो सप्ताह से हुई हिंसा के बाद रोहिंग्या विद्रोही समूह ने अस्थाई युद्धविराम का ऐलान किया है।

विद्रोही समूह आराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) ने मानवीय संक को कम करने के लिए एक महीने की अवधि के लिए युद्धविराम का ऐलान किया है।

देर रात जारी बयान के मुताबिक, यह युद्धविराम रविवार से शुरू होगा और नौ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

एआरएसए की ओर से जारी बयान में सभी पीड़ितों की मानवीय सहायता का आग्रह किया गया है।

इस बयान में म्यांमार सरकार से सभी सैन्य अभियानों को बंद कर पीड़ितों की मदद के लिए चलाए गए अभियानों में हिस्सा लेने को कहा गया है।

संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राखिने में भड़की हिंसा के बाद 25 अगस्त से लेकर अब तक 290,000 रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए हैं।

म्यांमार के लिए मानवाधिकारों की संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत यांगही ली ने शुक्रवार को बताया था कि बीते दो सप्ताह से हुई हिंसा में 1,000 लोग मारे गए हैं

म्यांमार सरकार ने कहना है कि सिर्फ 421 लोगों की ही मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493