मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि फिल्म निर्देशन रोहित धवन उनके भाई जैसे हैं।
रोहित के बारे में पूछे जाने पर जॉन ने कहा, “रोहित धवन के साथ खूबसूरत काम का अनुभव है। वह मेरे भाई की तरह है। वह स्क्रीन पर मुझे पेश करने का बेहतर तरीका जानते हैं।”
जॉन ने बताया, “मुझे लगता है कि उन्होंने और हमने अच्छी टीम बनाई।”
‘ढिशूम’ में वरुण और जॉन, जुनैद और काबी नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसमें अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath