रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे ने ग्रहण किया अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया।

रोहित को साल 2015 और रहाणे को साल 2016 के लिए यह पुरस्कार दिए गए।

पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में व्यस्तता के चलते राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार नहीं ले पाए थे।

इस मौके पर गोयल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट भारत में सर्वाधिक प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ब्राजील में जारी रियो पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

अर्जुन अवार्ड देने की शुरुआत वर्ष 1961 से हुई। तब से बीते चार साल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिए जाते हैं। साथ ही नेतृत्व क्षमता, खेलभावना और अनुशासन दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को प्रतिमा, पांच लाख रुपये का नकद ईनाम, पुरस्कार समारोह में पहनी जाने वाली औपचारिक पोशाक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493