रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना

मोहाली, 31 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सीजन शर्मा की टीम की यह पहला अपराध था जिसके कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राहुल के नाबाद 71 रनों की बदौलत पंजाब ने इस मैच में मुंबई की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

मुंबई फिलहाल, तीन में से केवल एक मैच जीतकर अंकतालिका में छठें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493