रोहित शेट्टी ने स्टंटमैन को समर्पित वीडियो जारी की

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी स्टंट से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्टंटमैन को समर्पित ‘हार्ट बिहाइंड एक्शन’ नाम से निर्मित एक वीडियो रिलीज की है।

दिवंगत स्टंटमैन एम. बी. शेट्टी के बेटे रोहित ने यूट्यूब पर 11 मिनट का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें उनकी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में स्टंट को अंजाम देने के क्रम में लगी मेहनत को दर्शाया गया है।

शाहरुख खान एवं काजोल की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘दिलवाले’ स्टंटमैनों के जज्बे को भी सलाम करती है। किंग खान ने स्टंटमैनों के काम को सराहते हुए उन्हें ‘असली नायक’ बताया।

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, “हमें स्टंट को अंजाम देने वाले असली नायक कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं। स्टंट जिंदा रहते हैं, लेकिन कई बार उनके स्टंटमैन जिंदा नहीं रहते। उनका शुक्रगुजार हूं।”

इस वीडियो में रोहित ने कहा, “हर कोई सिर्फ उड़ती कारें देखता है, लेकिन उनके पीछे लगी कड़ी मेहनत और तैयारी को देखिए। मैं प्रत्येक स्टंट का खाका खींचता हूं। उनसे संबंधित सुरक्षा सुनिश्चित करता हूं, लेकिन कुछ सुनिश्चित नहीं होता, क्योंकि सब कुछ अनुभव से होता है, किताबी ज्ञान से नहीं।”

स्टंट से भरपूर फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493